भोलू
शायद भोलू उसका नाम था
करता नहीं वह कुछ काम था
हाँ, एक पैर उसका छोटा था
लगता है कभी किस्मत खोटा था
वह मुझे जानता तो नहीं था
मगर आँखों से कुछ बात करता था
रंग उसका गोरा, बड़ा प्यारा सा वह था
पर धुल मिटटी से लिपटा रहता था
शायद उसका कोई दोस्त नहीं था
मुझे देख के पूँछ हिलाता था
तीन पाँव से खूब भागता था
मगर हमारे जैसे कभी न रोता था
शायद भोलू ही उसका नाम था
करता नहीं वह कुछ काम था
Comments
Post a Comment