Alvida Anil

अभि तो कहीं देखा था
अब कहां चला गया है

एक पल हंसता तो था वह
दूजे में नजाने कहां चला गया है

अनबुझ सी यह जिंदगी
कितनी अनजान अजनबी सी है

एक हस्ता खेलता घरौंदा
पल में बिखर के चूर हो गया है

जाना पहचाना जो था
पलक झपकते पराया हो गया है

नज़र आता तेरा मुस्कुराता चेहरा
जैसे तू कहीं तो पहुंच गया है

रह गई है बातें तेरी एय दोस्त
कुछ न बचा, बस यही अब रह गया है

Comments

Popular posts from this blog

Thodi si

Yehaan Ke

Kya Hota?